राजाखेड़ा की राजनीति गरमाई, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने की प्रेसवार्ता

राजाखेड़ा की राजनीति गरमाई, भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने की प्रेसवार्ता

भाजपा नेत्री नीरज अशोक शर्मा का बड़ा हमला कहा कि 60 साल राज किया, विकास एक भी नहीं

विधानसभा में विधायक के आचरण पर भी उठाए सवाल

शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक को दिमागी इलाज की अहम जरूरत

 

राजाखेड़ा। क्षेत्र की राजनीति रविवार को उस समय गरमा गई जब भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने जगन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय विधायक, कांग्रेस शासनकाल और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर एक साथ तीखा राजनीतिक हमला बोला। प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर क्षेत्र को पिछड़ा रखने के आरोप लगाए। भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजाखेड़ा में विकास को गति दी है और कई वर्षों से लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि माता लाठ वाली, रेहना वाली माता क्षेत्र के विकास के लिए बजट स्वीकृत कराया गया है। मनिया से मरैना तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को स्वीकृति मिली है तथा राजाखेड़ा के जारह और अंबिका फीडर का निर्माण कार्य जारी है, जिससे किसानों को स्थायी विद्युत सुविधा मिलेगी। जिनमें सबसे महत्वपूर्व राजाखेड़ा भाजपा सरकार ने कृषि उपज मंडी देकर बड़ी सौगात दी है अब यहां का किसान उन्नत व खुशहाल हो सकेगा और अपनी फसल के निर्यात के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

चंबल लिफ्ट परियोजना को फिर मिली रफ्तार

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा शुरू की गई चंबल लिफ्ट परियोजना कांग्रेस शासनकाल में लगभग ठप हो गई थी, लेकिन भाजपा सरकार के पुनः सत्ता में आने के बाद इस महत्वाकांक्षी योजना को फिर गति दी गई।उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने राजाखेड़ा के विकास के नए आयाम खोले हैं।

विधायक बौहरा परिवार पर सीधा राजनीतिक प्रहार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेत्री ने कहा कि लगभग 60 वर्षों से एक ही परिवार राजाखेड़ा की राजनीति करता रहा है, लेकिन जनता के सामने एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं रख पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जातिवाद की राजनीति की गई, भाई को भाई से लड़ाया गया और दलालों व ठेकेदारों के माध्यम से लूट की दुकान चलाई गई। उन्होंने कहा कि वर्षों से रिको एरिया आने के दावे किए जाते रहे,बोर्ड लगाए गए, लेकिन आज तक क्षेत्र को उसका लाभ नहीं मिला।कई घोषणाएं केवल राजनीतिक नारों तक सीमित रहीं।

विधानसभा में अश्लील इशारों का आरोप
शर्मा ने विधायक के विधानसभा आचरण पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है,लेकिन वहां बैठकर अश्लील और गंदे इशारे करना जनता की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि विधायक को जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिए और राजनीतिक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

2 साल में विकास, बढ़ता राजाखेड़ा भाजपा के साथ पुस्तिका का विमोचन

दशकों की राजनीति बेनकाब

शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में वह विकास कर दिखाया है जो दशकों तक सत्ता में रहने वाले नहीं कर सके।उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक जमीन खिसकने के कारण विपक्षी नेता फ्रस्ट्रेशन में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि यदि पूर्व जनप्रतिनिधियों ने वास्तविक विकास किया होता तो राजाखेड़ा के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सीकर, कोटा व जयपुर पलायन नहीं करना पड़ता।

प्रशासन को दी चेतावनी….भाजपा नेत्री ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नेतृत्व की सराहना…..देश की वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत मजबूत नेतृत्व में सुरक्षित और विकासशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है तथा देश सुखी और खुशहाल दिशा में अग्रसर है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!