समाजसेवी एवं वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि गिरवर सिंह जादौन पिताजी की पुण्यतिथि पर हर साल करते हैं पुण्य के काम ।

राजाखेड़ा 26 जनवरी,राजाखेड़ा हाट मैदान के प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय नबाव सिंह की चतुर्थ पुण्य तिथि पर नबाव सिंह स्मृति समिति द्वारा श्रद्धान्जलि सभा का आयोजन किया गया।जिसे संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादोन ने कहा कि पुण्य कार्यो का लाभ प्रत्येक सामर्थ्य वान व्यक्ति या संस्था को लेना ही चाहिए। विजेंद्र सिंह सरकार ने कहा कि आयोजन समिति उनके सिद्धान्तों को आगे बढ़ाकर गरीबो की मदद के कार्य कर रही है यह एक अच्छी परंपरा है।पार्षद लोकेंद्र सिंह चौहान ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।नगरपालिका उपाध्यक्ष नाहर सिंह जाटव ने कहा कि स्मर्ती समिति के कार्य मानव सेवा में नए आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्रम को चरण सिंह ठाकुर, पार्षद पवन सिंह, मिलन सिंह, राजेन्द्र सिंह,राजेन्द्र सिंह जादोन ने भी संबोधित किया। 125 कंबलों का वितरण——कार्यक्रम में वंचित वर्ग की महिलाओ ओर बुजुर्गों को 125 कंबलों का वितरण किया गया जिससे उन्हें भीषण शीत में गर्मी मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा