राजाखेड़ा उपखंड के अंदर बनी नई पंचायत ग्राम डिडवार मे पोलिंग बूथ मतदान केंद्र नहीं बनाने एवं घना का पूरा में ही यथावत रखने वावत ,जिला कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

राजाखेड़ा/,,हम समस्त ग्राम पंचायत डिडवार वासी निवेदन करते हैं (कसियापुरा, काटरपुरा, डरुआपुरा 1, डरुआपुरा 2, लायकपुरा, कारेकी पोखरिया, तालपुरा, तेजसिंह का पुरा) डिडवार में राजकीय भवन उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण किसी के निजी भवन में बूथ नहीं रखा जाये , गुप्त सूत्रों से पता चला है कि ग्राम डिडवार में उच्च जाति के लोगो द्वारा दवाव बनाने के कारण और झगडा होने की सम्भावना होने से शांति पूर्ण मतदान नहीं हो सकता है इसलिए निष्पक्ष चुनाव होने में परेसानी होगी ओर आपसे से निवेदन करते हैं कि आप स्वम् जाकर उस पोलिंग बूथ का भौतिक निरीक्षण करे एवं घनाकापुरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित है व विद्यालय में पोलिंग बूथ के लिए उचित व्यवस्था है एवं घनाकपुरा विद्यालय मुख्य सड़क पर है जिससे आने जाने में भी कोई परेशानी नहीं है तथा इन ग्रामों से डिडवार की दूरी 10 से 15 किमी. पर है और रास्ता भी नहीं है और घनाकपुरा पोलिंग बूथ से समस्त ग्राम पंचायत के ग्रामो की दूरी लगभग 4-5 किमी. की परिधि में है। आप से से निवेदन हमारे पोलिंग बूथ को घनाकापुरा में ही यथावत रखने की कृपा करे ग्राम वासियों के द्वारा पंचायती राज मंत्री,, चुनाव आयोग जयपुर,,एवं संभागीय आयुक्त भरतपुर को भी पत्र भेज कर मांग की ज्ञापन देने वालों में 5 ,,6 गांव के दर्जनों व्यक्ति शामिल रहे । संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर