जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

बारां पंकज राठौर

जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

बारां राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक डॉ ललित मीना, जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किया। सहायक निदेशक जनसम्पर्क योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले व राज्य में बीते दो वर्षों में हुए विकास व जनकल्याणकारी कार्यों का छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभाग की ओर से प्रकाशित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे। इस दौरान ADM भंवरलाल जनागल, ASP राजेश चौधरी,BJP जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, SE नरेन्द्र मोहन बिलोटिया और APRO मोहन जयपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!