राजस्थान बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव

बड़ी खबर

6 फरवरी 2026

राजस्थान बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा व पारदर्शिता के लिए पहली बार बार कोड और सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था शुरू की गई है।”….चिंतन शशि शर्मा, बोर्ड परीक्षा प्रशिक्षक व प्राचार्य

पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड की व्यवस्था, कॉपी में 4-4 पेज मिलेंगे कम, 8 पेज की सप्लीमेंट्री

जयपुर..माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अबकी बार बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार 4-4 पेज कम मिलेंगे… जिसके तहत 10वीं की परीक्षा से संबंधित मुख्य उत्तर पुस्तिका में 20 पेज होंगे वहीं 12वीं की मुख्य उत्तर पुस्तिका में 28 पेज होंगे…!!
इसके एवज में बोर्ड पहली बार परीक्षा में 8 पेज की सप्लीमेंट्री (पूरक) उत्तर पुस्तिका की सुविधा देगा। यदि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय मूल उत्तर पुस्तिका का पूरा उपयोग कर लेता है, तो उसे सप्लीमेंट्री कॉपी जारी की जा सकेगी…!!
पहले छात्र पूरी कॉपी का उपयोग नहीं कर पाते थे और कई पेज खाली रह जाते थे। इसी बर्बादी को रोकने के लिए मूल पुस्तिका के पेज कम किए गए हैं…परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक (Invigilator) परीक्षार्थी की आवश्यकता देखते हुए तुरंत सप्लीमेंट्री कॉपी दे सकेंगे..!!
सुरक्षा और पारदर्शिता की दृष्टि से उत्तर पुस्तिकाओं पर पहली बार बार कोड की व्यवस्था की गई है। इससे कॉपी में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी तथा कॉपी जाँचते समय छात्र की पहचान गोपनीय रहेगी..!!

जयपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!