पंचायत समिति वार्ड ग्रापं लखनपुर मे ग्रापं गगवाना को जोडे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

भरतपुर 3 जनवरी 2026

पंचायत समिति वार्ड ग्रापं लखनपुर मे ग्रापं गगवाना को जोडे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी

 

भरतपुर/नदबई..नदबई उप तहसील मुख्यालय लखनपुर की ग्राम पंचायत लखनपुर को पंचायत समिति सदस्य हेतु ग्राम पंचायत गगवाना को जोडे जाने को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व मे क्षेत्रीय निवासियों/मतदाताओ ने उप तहसील परिसर लखनपुर पर विरोध प्रदर्शन कर भजनलाल सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया। प्रदर्शन के दौरान महेश लखनपुर ने बताया की सन् 2011 की जनगणना के अनुसार लखनपुर ग्रापं की जनसंख्या 4382 है, जो की स्वयं लखनपुर ग्राम पंचायत स्वतंत्र रूप से पंचायत समिति वार्ड बन सकती है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत बछामदी ठाकुरान को 4772 हजार जनसंख्या पर स्वतंत्र पंचायत समिति वार्ड बना दिया, जबकि ग्राम पंचायत गगवाना की जनसंख्या 4854 हजार होने के बावजूद स्वतंत्र पंचायत समिति वार्ड बनाने के बजाय लखनपुर ग्राम पंचायत से जोड दिया गया है, जबकि गगवाना ग्राम पंचायत स्वतंत्र पंचायत समिति वार्ड बनने की अहर्ता रखती है, उसी प्रकार लखनपुर ग्राम पंचायत भी अहर्ता रखती है। ग्रामीणों ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान मे रखते हुये ग्राम पंचायत लखनपुर एवं ग्राम पंचायत गगवाना को पृथक पृथक स्वतंत्र पंचायत समिति सदस्य वार्ड नहीं बनाया गया तो शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर सरकार का ध्यानाकर्षण करके मतदान का बहिष्कार किया जाऐगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे…!!

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!