जयपुर 16 जनवरी 2026
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रथम राज्यस्तरीय कार्यकारिणी बैठक का 18 जनवरी को होगा आयोजन

राज्यस्तरीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय जयपुर में किया जाएगा
जयपुर..राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम राज्यस्तरीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय, जयपुर में किया जाएगा…!!
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव रिंकी सिंह हंतरा ने बताया यह बैठक संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें महिला कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार, महिलाओं से जुड़े मुद्दों एवं राजनीतिक रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी…!!
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त राजस्थान प्रभारी श्रीमती नूरी खान तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती दीप्ति सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
राज्यस्तरीय कार्यकारिणी बैठक के सफल आयोजन, समुचित व्यवस्थाओं, अनुशासित संचालन एवं समन्वय को सुनिश्चित करने हेतु राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने एक समन्वय समिति (Coordination Committee) का गठन किया है।उक्त समन्वय कमेटी में
श्रीमती रिक्की सिंह हंतरा,
प्रदेश महासचिव, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो बैठक से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं एवं समन्वय का दायित्व निभाएंगी।
इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिलों के अध्यक्ष शामिल रहेंगे।राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस को विश्वास है कि यह प्रथम राज्यस्तरीय कार्यकारिणी बैठक संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी तथा महिलाओं की आवाज़ को और अधिक प्रभावशाली रूप से बुलंद करेगी…!!
जयपुर से हेमंत दुबे