Raju Verma 7869242381चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर सरकारी सम्पति का विरूपण करने वालों के विरुद्ध किए अपराध पंजीबद्ध। थाना तलेन पुलिस ने की कार्यवाही।

Raju Verma 7869242381चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर सरकारी सम्पति का विरूपण करने वालों के विरुद्ध किए अपराध पंजीबद्ध। थाना तलेन पुलिस ने की कार्यवाही।


शासकीय विद्युत पोल की सुन्दरता व दिखावट को खऱाब कर अपभ्रष्ट करने वाले के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही।
आरोपीयान श्रवण-होकम सिंह पाटीदार निवासी इकलेरा के विरूध्द अपराध क्रमांक 245/2022, रामकृष्ण महोबे निवासी इकलेरा के विरूध्द अपराध क्रमांक 246/22 तथा सोनू शर्मा-ओमप्रकाश शर्मा का पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द अपराध क्रमांक 247/22 सभी मे म.प्र. सम्पति विरुपण निवारक अधिनियम की धारा 3 का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 02.07.22 को आवेदक गणपत चौहान निवासी म.प्र.म.क्षे.वि.वि. कं. लिमि. इकलेरा ने तीन लिखीत आवेदन पत्र पेश किये जो कि पहले आवेदन मे लिखा था कि विरालखेडी चौराहा पर लगे विद्युत पोल (खंबा) पर ग्राम पंचायत इकलेरा से सरपंच पद हेतु प्रत्याशी श्रवण-होकम सिंह पाटीदार लेख है व श्रवण पाटीदार का रंगीन छाया चित्र एवं चुनाव चिन्ह ताला चाबी छपा है का अवैध रूप से पोस्टर लगा हुआ है। जो विद्युत पोल की सुन्दरता व दिखावट को खराब कर अपभ्रष्ट कर नुकसान पहुंचाया है। बाद दुसरे आवेदन मे लेख है कि ग्राम इकलेरा मे विरालखेडी चौराहा पर लगे विद्युत पोल (खंबा) पर जिला पंचायत राजगढ वार्ड क्र.14 के पद हेतु प्रत्याशी रामकृष्ण महोबे लेख है व रामकृष्ण महोबे का रंगीन छाया चित्र एवं चुनाव चिन्ह गाडी छपा है का अवैध रूप से पोस्टर लगा हुआ है। जो विद्युत पोल की सुन्दरता व दिखावट को खराब कर अपभ्रष्ट कर नुकसान पहुंचाया है। तीसरे आवेदन मे लिखा था कि विरालखेडी चौराहा ग्राम इकलेरा पर लगे विद्युत पोल (खंबा) पर जनपद पंचायत नरसिंहगढ वार्ड क्र. 14 के पद हेतु प्रत्याशी सोनू शर्मा-ओमप्रकाश शर्मा लेख है व सोनू शर्मा-ओमप्रकाश शर्मा के रंगीन छाया चित्र एवं चुनाव चिन्ह फसल काटता हुआ किसान छपा है का अवैध रूप से पोस्टर लगा हुआ है। जो विद्युत पोल की सुन्दरता व दिखावट को खराब कर अपभ्रष्ट कर नुकसान पहुंचाया है।
थाना प्रभारी तलेन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर तत्काल एक पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!