रुपवास में ‘जन आशीर्वाद ब्रज सिनेमा संगम’ का भव्य आयोजन, कलाकारों और अतिथियों का उमड़ा सैलाब

रुपवास में ‘जन आशीर्वाद ब्रज सिनेमा संगम’ का भव्य आयोजन, कलाकारों और अतिथियों का उमड़ा सैलाब

 

​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के संयोजन में स्थानीय कस्बे में ‘जन आशीर्वाद ब्रज सिनेमा संगम’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र की कला, संस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिससे पूरा वातावरण ब्रज के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्य अतिथि नारायण सिंह तोमर (फीता वाले नेता) एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत, ब्रज सिनेमा के जनक स्व. शिवकुमार जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने ब्रज सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। मुख्य अतिथि के रूप में रवि परिहार, नारायण सिंह तोमर, आर.एस. तोमर, जयेश चौहान और ओमकार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के संस्थापक कृष्णा परमार (सैंपऊ) एवं संरक्षक डॉ. आर.पी. सिंह परमार द्वारा किया गया समारोह के दौरान ब्रज सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर मुनेंद्र सिंह परमार की चर्चित फिल्म ‘किरदार’ और आगामी फिल्म ‘सनकी छोरा’ का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया गया। डायरेक्टर मुनेंद्र सिंह परमार ने अपनी फिल्मों के माध्यम से ब्रज की माटी और यहाँ की कहानियों को पर्दे पर उतारने के अपने विजन को विस्तार से साझा किया।कार्यक्रम में ब्रज सिनेमा जगत की दिग्गज कंपनियों और कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से ब्रिज रिकॉर्ड्स शिव प्रताप सिंह, मोरधन म्यूजिक बॉबी राजपूत, और जेडीएम अभिषेक कुमार। बृजेश सिनेमा संगम के दौरान प्रमुख रूप से ब्रज सिनेमा के कलाकार अंश कुमार, रिंकू असोलिया, विजय यादव, योगेंद्र सिंह, विराट बृजवासी, हरि तोमर, सौरभ तोमर, अजय प्रकाश, सुशील पाठक, निक्की सिंह, हरिमोहन और सुभाष एवं अन्य ब्रज सिनेमा के कलाकार एवं सैकड़ो की संख्या में ब्रज सिनेमा प्रेमी रहे मोजूद ​आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया। इस संगम का मुख्य उद्देश्य ब्रज भाषा और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!