सतगावां प्रखंड में जनप्रतिनिधियों की पहल, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
रिपोर्ट कौशल पांडेय
सतगावां (कोडरमा), संवाददाता।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सतगावां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड की राजा वर और नवाडीह पंचायतों में संयुक्त रूप से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बुधवार को सुदूरवर्ती पंचायत राजा वर के पंचायत भवन परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुखिया प्रतिनिधि नंदलाल साव एवं पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद नईम उद्दीन के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कोडरमा उपायुक्त के निर्देशानुसार ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल उपलब्ध कराया गया है।
वहीं मंगलवार को नवाडीह पंचायत में उप प्रमुख मनोज कुमार निराला एवं मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत यादव के संयुक्त नेतृत्व में जरूरतमंद वृद्ध महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ठंड के इस मौसम में कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना प्रशासन और पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कंबल पाकर लाभुकों के चेहरों पर खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की।
प्रमुख लाभुक
राजा वर पंचायत में कंबल पाने वालों में प्रमुख रूप से गोली देवी, रजाक मियां, अहिल्या देवी, सुभा देवी, देवनी देवी, मुन्ना देवी, कलना देवी, दीपु चौधरी, उमेश चौधरी, अब्दुल रजाक, स्क्वीन खातून, कोरेसा खातून, रैबुन निशा, समुद्री देवी, संगीता बिरहोर, करवा तुरी एवं प्रभु तुरी शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान दोनों पंचायतों में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने आगे भी जरूरतमंदों की सहायता जारी रखने का भरोसा दिलाया।