108 दीप प्रज्ज्लित कर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को प्रदान की गई श्रद्धांजलि

भरतपुर. 3 जनवरी 2026

108 दीप प्रज्ज्लित कर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को प्रदान की गई श्रद्धांजलि

 

भरतपुर…भारत की प्रथम महिला शिक्षिका ज्ञान की ज्योति माता सावित्री बाई फुले की 195 वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर जिले के कस्बा नदबई स्थित मां पथवारी मंदिर के प्रांगण में 108 दीप प्रज्ज्वलित कर ” जय फुले ” लिखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी .. सर्व प्रथम राष्ट्रीय फुले बिग्रेड जिला प्रभारी जगदीश प्रसाद सैनी ने फुले विचार गोष्ठी के माध्यम से माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला तदोपरांत सैनी समाज अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य में 108 दीप प्रज्ज्वलित किये गए! इस अवसर पर अजय सैनी,पुष्पेंद्र सैनी, जतिन सैनी, जितेन्द्र सैनी,लवेश सैनी, मनीष सैनी,पंडित संजय कटारा आदि मौजूद रहे …!!

हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!