टाटा डी.ए.वी. विद्यालय नोआमुंडी में मनाई गई अम्बेडकर जयंती, पुष्प अर्पित कर विद्यालय प्रबंधन ने किया याद
नोआमुंडी संवादाता: गुरुवार को नोआमुंडी टाटा डीएवी पब्लिक विद्यालय प्रांगण में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अम्बेडकर जी के चित्र पर वेद मन्त्रों के साथ विद्यालय प्रबंधन ने पुष्पमाला अर्पित किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयाँ ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में स्थित महू नगर सैन्य छावनी में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14 वीं व अंतिम संतान थे। उनका परिवार कबीर पंथ को माननेवाला मराठी मूल का था और वो वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे गाँव का निवासी था। वे हिंदू महार जाति से संबंध रखते थे, जो तब अछूत कही जाती थी और इस कारण उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव सहन करना पड़ता था, आगे विस्तार से डॉ अम्बेडकर के जीवन में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन CCA प्रभारी देवेन्द्र देव ने किया |कार्यक्रम का समापन शांति पाठ गाकर किया गया | मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।