बबेरु प्रथम आगमन पर जलशक्ति मंत्री का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।

बाँदा। प्रदेश सरकार के कैविनेट जलशक्ति मंत्री का बबेरु प्रथम आगमन पर भाजपाईयों समेत विश्व हिंदू महासंघ ने भव्य स्वागत किया है।


प्रदेश सरकार के कैविनेट जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाँदा से कार के द्वारा बबेरु आगमन पर अलिहा, मुरवल समेत जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। वही बबेरु प्रवेश पर ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल ने अपने आवास में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपाइयों ने फूल माला से लाद दिया। वही मुख्य चौराहा पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ो भाजपाई ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। वही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वही विश्व हिंदू महासंघ के चित्रकूट मंडल प्रभारी शिवविलाश शर्मा, मीडिया प्रभारी मिथलेश शुक्ला, जिला मंत्री मनीष सिंह पटेल, मातृशक्ति की तहसील अध्यक्ष मधु गुप्ता ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। भाजपा मर्का मंडल महामन्त्री कमलेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह पटेल, महेश चौरसिया, विपिन मिश्रा, समरजीत सिंह पटेल पूर्व प्रधान, शिवप्रकाश पटेल मालिक, सिद्धार्थ द्विवेदी, मातृशक्ति चित्रांशी, माया श्रीवास्तव, सुनीता भारतीय समेत सैकड़ो भाजपाई ने भारी भरकम काफिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है।

रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा R9 भारत जिला संवाददाता बाँदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!