विधायक बलबीर सिंह ने नगर पंचायत अम्व में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 75 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

विधायक बलबीर सिंह ने नगर पंचायत अम्व में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 75 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

 

चिंतपूर्णी (मनोज डोगरा)आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलवीर सिंह ने नगर पंचायत अम्व में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मकान के 75 लाभार्थियों को एक करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इससे पहले विधायक बलबीर सिंह नगर पंचायत अम्व को इसी वर्ष में पहले 72 मकान तथा दूसरी बार 69 मकान के लिए स्वीकृति दे चुके है।
अभी तक नगर पंचायत अम्व के नगर पंचायत बनने के 1 वर्ष के अंदर 216 मकानों के लिए धन उपलब्ध करवाया जा चुका है। जिनमें से 50 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, तथा शेष मकानों का कार्य प्रगति पर है।
इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में अब धन सीधा गरीब के खाते में आता है।
जबकि कांग्रेस के समय में प्रधानमंत्री राजीव गांधी खुद कहा करते थे की वह केंद्र से ₹100 भेजते हैं तो लाभार्थी तक केवल 15 रुपए ही पहुंचते हैं जबकि 85 रुपए बीच में कहां गायब हो जाते हैं इसका कोई पता नहीं चलता है।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीब हितेषी सरकार है। अभी नगर पंचायत अम्ब में दूधिया रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट के तौर पर मस्ट लाइटें लगाई जा रही है। तथा सीवरेज का कार्य भी प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अम्व में अब कचरा उठाने के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमें अगर किसी का 1 किलो पॉलीथिन होता है तो उसे नगर पंचायत की ओर से ₹75 मुहैया करवाए जा रहे हैं।
अब घर -घर से आपकी सुविधा के लिए कचरा ले जाकर उसका सही डिस्पोजल किया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायका सुषमा शर्मा, मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, जिला महामंत्री श्याम मन्हास, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश चौधरी, महामंत्री कुलदीप सिंह ठाकुर, महामंत्री रविंद्र द्विवेदी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष एडवोकेट रितेश पलियाल, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयदेव सिंह खट्टा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बशीर मुहम्मद, एससी मोर्चा अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रोफेसर केसी सूद, मन की बात के प्रभारी एडवोकेट हरदीप जस्सल, विस्तारक जितेंद्र धीमान, नगर पंचायत अध्यक्षा इंदु धीमान, उपाध्यक्षा अनसूया रानी, कार्यालय सचिव व पार्षद स्पर्श शर्मा, पार्षद कुलदीप शर्मा (हरि मेडिकल स्टोर) पार्षद कुलदीप राजपूत, प्रवीण चौधरी, अशोक कुमार ,मेला राम, वाल क्रिशन, मनोहर लाल किसान मोर्चा, नीरज नाथ, जाकिर हुसैन, वर्षा चौधरी कार्यकारी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता राकेश रमाकांत, मनोज कोशिक सामाजिक विकास विशेषज्ञ, अंजू रानी अर्बन प्लानर, तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!