विश्व हिंदू महासंघ ने जलाभिषेक कर वर्षा हेतु याचना की।

बिग ब्रेकिंग

विश्व हिंदू महासंघ ने जलाभिषेक कर वर्षा हेतु याचना की।

 

बाँदा। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर शंकर भगवान की पूजा अर्चन करके जलाभिषेक किया और वर्षा के लिए इंद्रदेव भगवान से कामना किया है।
विश्व हिंदू महासंघ के निवर्तमान चित्रकूट धाम मंडल बाँदा प्रभारी शिवविलाश शर्मा की अगुवाई में बबेरु के मुख्य चौराहा पर स्थिति अदभुत शिव मंदिर में प्रभु शंकर भगवान एवं प्रभु हनुमान जी की पूजा अर्चन कर जलाभिषेक किया गया। और श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया है। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आवाहन पर सोमवार को देवाला शिवालय में प्रभु शंकर भगवान का जलाभिषेक कर वर्षा के लिए इंद्रदेव भगवान से कामना की जाए। ताकि प्रदेश देश के लोग खुशहाल रहे। निवर्तमान मंडल मीडिया प्रभारी मिथलेश शुक्ल ने वैदिक मंत्रों से पूजन एवं जलाभिषेक कराया। निवर्तमान पदाधिकारी जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री, जिला संगठन मंत्री विनोद द्विवेदी, जिला मंत्री विनय सिंह, तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष ग़ौरक्षा प्रकोष्ठ विवेक सिंह,महामन्त्री आकाश द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शिवचंद्र वर्मा, भगत कुरील, चुन्नू कचेर आदि ने जलाभिषेक करके वर्षा के लिए इंद्रदेव भगवान से याचना किया है। निवर्तमान जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार लगातार 4 सोमवार तक जलाभिषेक का कार्यक्रम किये जायेंगे। जलाभिषेक के बाद सभी श्रद्धालुओ को प्रसाद ग्रहण कराया गया है।

बाँदा से जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!