श्री गो भागवत सत्संग समारोह के तीसरे दिन श्री गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंद जी ने किया गो महत्तम बखान।
सिलीगुड़ी: आज सिलीगुड़ी के मारवाड़ी उत्तरबंग पैलेस भवन के गौ उत्सव वाटिका में श्री गो भागवत सत्संग समारोह के तहत गो महत्तम सुनने के लिए तीसरे दिन भी भक्तों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई। आज गौ विशेष पर कहते हुए परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज ने कहां की गाय की भूमिका हमारे जीवन पर बहुत ज्यादा है। गो पर शिक्षा खुद लेना और देना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य के विषय में गो माता हमारे लिए जीवनदायिनी है। देशी गाय हमारे लिए हर तरफ से मूल्यवान और लाभदाई है। वही आज स्वामी श्री दत्त शरणानंद जी महाराज ने 1 घंटे तक गौ माता के ऊपर गोपालन के ऊपर और गौ माता के स्वरूप पर देसी गाय के संरक्षण के ऊपर, अपने विशेष अनमोल वचनों से सभी को लाभांवित किया। आज इस आयोजन कमेटी के सचिव उत्तम गोयल, इस कमेटी के अध्यक्ष नेम चंद्र जैन जी, कोषाध्यक्ष किशन अग्रवाल ( जंक्शन विक्टोरिया वाले) विनोद बंसल मुख्य रूप से सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे।