समकालीन अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से पूर्व के मार -पीट के चार प्राथमिकी अभियुक्त व एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मझौलिया प० चम्पारण से संवाददाता मनीष कुमार की रिपोर्ट।
गुरुवार के दिन मझौलिया पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थानाक्षेत्र के विभिन्न ठिकानों से पूर्व के चार मार –पीट के प्राथमिकी अभियुक्त व एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया।यह जानकारी थानाध्यक्ष अशोक साह ने दी।उन्होंने बताया कि थाना कांड संख्या 627/22 धारा 341,323,324,379,337,109,447,384,504,34 भा द वी के प्राथमिकी अभियुक्त भोला राम पिता मोहन राम,शम्भू राम पिता स्व मुखलाल राम दोनों शयमपुर वार्ड नं 2 निवासी हैं।तथा थाना कांड संख्या 527/19 धारा 387,341,323,427,504,506,34भा द वी के नामजद अभियुक्त सुभाष सहनी पिता करीमन सहनी साकिन मझरिया शेख मलाही टोला वार्ड नं 4,हीरा सहनी पिता गुप्ति सहनी साकिन मझरिया शेख वार्ड नं4 वही थाना कांड संख्या 555/21धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के नामजद अभियुक्त धर्मेन्द्र मांझी पिता स्व बुधन मांझी साकिन महोदीपुर भट्ट टोला वार्ड नं 15 इन सभी पांचो अभियुक्तों को मेडिकल जांचोपरान्त न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।इस छापेमारी दल में प्रशिक्षु दरोगा बसंत कुमार ,ए एस आई विजय कुमार सहित पुलिस बल शामिल थी।