गढ़वा: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का चौथा स्थापना दिवस 04/11/2022 को गढ़वा ,चिनिया मोड स्थित, रामदुलारी रेस्ट हाउस में गढ़वा जिला अध्यक्ष अजय मेटल के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमेर चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष जय मेटल जी ने बताया कि विकासशील इंसान पार्टी का स्थापना दिवस गढ़वा जिला के साथ-साथ पूरे झारखंड प्रदेश में पहली बार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिस तेजी से पूरे प्रदेश भर में सन ऑफ मल्लाह आदरणीय श्री मुकेश सहनी जी के उमीदो पर खरा उतरकर मात्र छः महिने में विकाशसील इंसान पार्टी का कार्यकर्ता जुड़कर अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर रहें हैं। निश्चित तौर पर आने वाला दिन VIP का होने वाला है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं को बताये की गढ़वा जिले मे भी जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार का काम जारी है आने वाले नजदीक समय में ही इसकी घोषणा की जाएगी। आपको अपने स्तर पर पंचायत और बूथ स्तर तक कमेटी निर्माण करना है आप सभी को भी बूथ स्तर की कमेटी का निर्माण में तेजी लाने की आवश्यक्ता है। जिला, प्रखण्ड, पंचायत एवं बुथ स्तर तक किमिटी निर्माण के पश्चात अगले छः महीने में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। क्योंकि पार्टी का झारखंड प्रदेश में रणनीति बना हुआ है की आगामी लोकसभा और विधानसभा में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महावीर चौधरी, प्रदेश महासचिव उपेंद्रनारायण चौधरी, वीआईपी नेता रामलाल चौधरी, प्रदेश महासचीव मंदीप मल्लाह,युवा समाजसेवी शशिभूषण कुशवाहा, रिटायर्ड सुबेदार रघु चौधरी,डाल्टेनगंज विधानसभा प्रत्याताशी भूपेंद्र चौधरी, वीआईपी नेता जितेंद्र उरांव,युवा नेता रविंद्र चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लिए।
डंडा से चंदन कुमार