Riport By-वाजिद हुसैन
तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने कई लोगों को रौंदा, वाहनों को भी किया क्षतिग्रस्त।
रविवार को बलरामपुर डिपो की तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस अनियंत्रित होकर, उतरौला तहसील क्षेत्र के पेहर बाजार से सुन्दर घाट तक, कई स्थानों पर हादसा किया। बलरामपुर डिपो की तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने कई लोगों को रौंद दिया। तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस उतरौला से मनकापुर की तरफ जा रही थी।
बस चालक तेज रफ्तार से बस चलाते हुए, रास्ते में पूनम पुत्री जय करन, राम मिलन पुत्र सम्पत, गंगा राम पुत्र नागेश्वर, इज़हार पुत्र अनवर, रीना पत्नी राज कुमार समेत कई व्यक्तियों,व जानवरों को रौंदते हुए आगे बढ़ता रहा। इसके अलावा कई वाहनों को टक्कर मार कर छतिग्रस्त कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूनम को गोण्डा रेफर किया गया है।
अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही, रेहरा पुलिस ने त्रिमोहानी मोड़ पर बैरीकेडिंग कर, बस को रोक कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर, थाने ले गई। घटना के उपरान्त माहौल को देखते हुए, थाना रेहरा बाजार, थाना सादुल्लाह नगर, थाना गैड़ास बुजुर्ग की पुलिस तैनात हो गई है। स्थिति शान्त व नियंत्रण में है।