सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने दयाराम रैकवार

विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने बाँदा जनपद के नरैनी निवासी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद से राष्ट्रीय संयोजक मुकेशकनाथ महाराज के निर्देश पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार की संस्तुति पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फौजदार सिंह आल्हा गायक ने बाँदा जनपद के नरैनी निवासी दयाराम रैकवार को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सम्पूर्ण प्रदेश में गठन करने के निर्देश दिया है। प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला, प्रयाग संभाग प्रभारी शिवविलाश शर्मा, चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी मिथलेश शुक्ला, सहप्रभारी शिवकुमार मिश्रा, संगठन मंत्री सुजल कुशवाहा, जिला प्रभारी बाँदा विनोद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष बाँदा मुकेश शिवहरे, जिला महामंत्री नीलेश सिंह, संगठन महामंत्री विनय सिंह, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीर सिंह सेंगर, जिला संगठन मंत्री शिवा सिंह पटेल आदि ने बधाई दी है।

बाँदा जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!