राजस्व सुरक्षा सेवा दल की हुई बैठक

Riport By-ललित कुमार

रेशमा खांन को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व मुजीब सीतापुरी को शहर संगठन मंत्री के पद पर किया गया मनोनीत

सीतापुर
राजस्व सुरक्षा सेवा दल की आकस्मिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित राजा टोडर मल पार्क में जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे राजस्व सुरक्षा सेवा दल के विस्तार पर जोर देते हुए विचार विमर्श किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने राजस्व सुरक्षा सेवा दल की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेशमा खान को व मुजीब सीतापुरी को शहर संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया। संस्था के संस्थापक संजय पूरी ने कहा की इस समय संस्था के सभी सदस्यों को पूरा समय आने वाले नगर पालिका के चुनाव पर देना चाहिए रेशमा खान ने कहा  संगठन को जल्द से जल्द विस्तार कर कर दूंगा 2 महीने चुनाव निकाय के पूर्व शहर व जिला तथा ग्राम ब्लाक स्तर पर गठन कर राजस्व सुरक्षा सेवा दल को मजबूती देंगे गरीब मजदूरों को न्याय दिलाया जाएगा किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होने देंगे राजस्व सुरक्षा सेवा दल सीतापुर नगर की सभी सभासदों सीटो पर अपने समर्थित प्रत्याशी लड़ाने की बात कही,और कहा की राजस्व सुरक्षा सेवा दल के समर्थित प्रत्याशी को जीतने के लिए पूरी दम खम के साथ मेहनत की जाएगी। और अपने प्रत्याशियों को जिताया जाएगा।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक संजय पुरी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति पुरी महिला प्रकोष्ठ प्रदेशअध्यक्ष कंचन गुप्ता,जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिवनाथ मिश्रा ,रामकोट पत्रकार संघ अध्यक्ष मंगल बाजपेई,किसान भारतीय मजदूर किसान एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राव, राजू शुक्ला, संजय गुप्ता संस्था संरक्षक विकास चंद्र मिश्रा,पप्पू गुप्ता, सेवानिवृत्त कानूनगो/ एडवोकेट अयोध्या प्रसाद, रजनीश कुमार,मुजीब सीतापुरी, पंकज सिंह चौधरी,अंकित जायसवाल,रामकिशोर ,राजू आदि पदाधिकारियों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!