Riport By-जयकांत कुमार
चंदवारा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति कोडरमा के जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के आदेशानुसार आभार खतियानी जोहार यात्रा के तहत झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन कोडरमा जिला में निश्चित हुआ है l जिसको देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति कोडरमा की बैठक दिन बुधवार को झुमरी तिलैया ब्लॉक रोड साहू धर्मशाला में दिन 11 बजे की जाएगी। इस बैठक में गांडे के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा अपने साथियों के साथ उपस्थित रहेंगे जिनका जिला समिति कोडरमा के द्वारा स्वागत समारोह भी किया जाएगा।
इस बैठक में सभी केंद्रीय समिति सदस्य पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य गन जिला के पदाधिकारी गण पूर्व जिला के पदाधिकारी गण महिला मोर्चा युवा मोर्चा छात्र मोर्चा एवं सभी विंग्स के पदाधिकारी गण तथा सभी प्रखंड के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी गण डोमचांच नगर पंचायत कोडरमा नगर पंचायत एवं झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष, सचिव एवं झुमरी तिलैया नगर पालिका के सभी पदाधिकारी गण को इस बैठक में आमंत्रित की जाती है। समय को ध्यान में रखते हुए बैठक स्थल पर पहुंचने का कृपया करेंगे तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण से नम्र निवेदन है कि अपने – अपने स्तर से भी सभी कार्यकर्ता को प्रचार प्रसार कर खबर करने की कृपा करेंगे।