बिजली कर्मचारी अधिकारी की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव ऊर्जा से हुई बैठक:-

बिजली कर्मचारी अधिकारी की समस्याओं को लेकर प्रमुख सचिव ऊर्जा से हुई बैठक:-
विद्युत अधिकारी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर माननीय प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे से पावर इंजीनियर्स एंड एंप्लाइज एसोसिएशन (PEEA) एवं म प्र बिजली कर्मचारी महासंघ की संयुक्त बैठक भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री श्री मधुकर साबले जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई बैठक में PEEA प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर द्वारा नियमित संविदा आउटसोर्स विद्युत अधिकारी कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर समस्त साक्ष्य प्रस्तुत किए गए बैठक में सातवे वेतनमान विसंगती O3* एवं 25300 ग्रेड पे विसंगति दूर करने हेतु समस्त साक्ष्य प्रस्तुत किए एवं PMCL के साथ एक प्रथक बैठक कर परीक्षण उपरांत पुनः बैठक हेतु सहमति बनी। प्रमुख सचिव महोदय द्वारा बर्तमान कार्यक्षेत्र अनुरूप कंपनी OS बनाने हेतु ,विद्युत अधिकारी कर्मचारियों हेतु इलेक्ट्रिसिटी वर्क्स प्रोटेक्शन एक्ट बनाने हेतु ,एनपीएस का अंशदान 10% से 14% करने हेतु ,मध्य क्षेत्र पूर्व क्षेत्र की छठवे वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करने हेतु ,पश्चिम क्षेत्र की 2012 बैच की वेतन विसंगति दूर करने हेतु, उच्च शिक्षा प्राप्त कनिष्ठ अभियंता एवं कर्मचारियों को उच्च पद पर नियुक्ति देने हेतु ,ट्रांसमिशन कंपनी में आईटीआई प्राप्त कर्मचारियों को क्लास-3 पद पर समायोजित करने हेतु ,फैक्ट्री एक्ट अनुसार कर्मचारियों के तिमाही अतिकाल समयसीमा 125 घंटे करने हेतु ,पूर्व क्षेत्र एवं ट्रांसमिशन कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति संबंधी विसंगति दूर कर नियमित को नियमित पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु , मानव संसाधन के विषयों पर पीएमसीएल स्तर पर एक एकरूपता रखने हेतु , पेंशनर को DA के आदेश एवं 2016 से 2018 का एरियर भुगतान करने हेतु, फ्रिंज बेनिफिट्स का पुनरीक्षण करने हेतु सहमति बनी। बैठक में आउटसोर्स कर्मवचरियों के कंपनी में संविलियन एवं संविदा कर्मचारियों के बिना शर्त नियमितीकरण के साथ साथ 2012 -13 संविदा बैच जो नियमित भर्ती में संविदा पर नियुक्त हुए उन्हें नियमित किये जाने हेतु पुरजोर मांग की गई ।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री किशोरी लाल रैकवार क्षेत्रीय सचिव भोपाल श्री अमरनाथ सदाफल मध्य क्षेत्र महामंत्री श्री रामविलास टाले केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुबोध सिंह, पारेषण कंपनी प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शुक्ला सम्मिलित हुए

प्रदेश प्रचार सचिव PEEA
Sunil सरियम
R9 भारत
ब्यूरो चीफ बैतूल
मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!