राष्ट्र के लिए हितकर लोग ही हैं बीजेपी पार्टी के साथ:अमित अंजन

राष्ट्र के लिए हितकर लोग ही हैं बीजेपी पार्टी के साथ:अमित अंजन

महराजगंज/ निचलौल
सरकार भानु प्रताप तिवारी

महराजगंज/निचलौल -तहसील के अंर्तगत सिसवा बाजार स्थानीय नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लोहेपार में भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक व उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के कार्यकारिणी सदस्य अमित अंजन के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 113 लोगो को मोबाइल से मिस्ड कॉल करके नया सदस्य बनाया गया।
इस दौरान श्री अंजन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए लोगों में काफी उत्साह है, राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाले युवा पार्टी से लगातार जुड़ रहें है। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के सपनो का उत्तर प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। हम आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः पूर्णबहुमत से सरकार बनाएंगे और अपने प्रदेश के विकास के गति को और तेज करेंगे। 12 और 13 दिसंबर को शीर्ष नेतृत्व व सुनील बंसल के नेतृत्व में भाजपा ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बना रही है, जो भाजपा के ध्वजवाहक बनेंगे। इस कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के सिसवा मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पिछड़ी मोर्चा के जिलामहामंत्री मदन राजभर व अनुसूचित मोर्चा के जिलामहामंत्री राकेश कन्नौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!