इटावा- ब्लाक महेवा के ग्राम लुधियानी में एक विशेष प्रकार के पार्क का किया गया निर्माण।

एजुकेशनल पार्क का दिया गया नाम।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित इस पार्क से बच्चे खेल खेल में देखते देखते ही गणित,हिन्दी,अंग्रेजी,विज्ञान का बेसिक जानकारी सीख सकते हैं।
बताया जाता है कि बच्चों में दृश्य क्षमता सबसे सुलभ होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, पार्क में विज्ञान की विभिन्न आकृतियां जैसे पादप कोशिका ,जंतु कोशिका, स्वसन तंत्र ,उत्सर्जन तंत्र को फर्श पर आकृतियों के रूप में उकेरा गया है । गणित विषय में विभिन्न आकृतियों का चित्रण किया गया है। गणितीय चिन्हों में धन ,ऋण ,गुणा, भाग , प्रतिशत, बराबर को भी चिन्हित गया है।
जिससे बच्चे खेलते खेलते यह सब आसानी से याद रख सकेंगे। पार्क में एक ज्वालामुखी का वर्किंग मॉडल भी बनाया गया है साथ ही सौरमंडल ,पृथ्वी ग्लोब, जल स्थल का वैश्विक प्रतिशत भी प्रदर्शित किया गया है। हिन्दी विषय तथा अंग्रेजी विषय में भी काफी चिन्ह तथा उनकी व्याख्या तथा उदाहरण भी बताये गये है। इस प्रोजेक्ट पर पिछले 6 महीने से विद्यालय स्टाफ में प्रधानाध्यापक रेनू त्रिपाठी, सहायक अध्यापक रेखा चंदानी, दीपक राजपूत, अमन दीक्षित तथा मनोज कुमार कार्य कर रहे थे। जिसमे सभी ध्यान रखा गया हैं। अभी तक यह केवल प्राथमिक स्तर पर ही था लेकिन अब पूर्व माध्यमिक में भी यह पहला प्रयोग ग्राम लुधियानी से प्रारम्भ किया गया है।
इस पार्क की विशेष बात यह है कि, यह एजूकेशनल पार्क विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकाओं द्वारा अपनी निजी निधि व आपसी सहयोग स बच्चों के ज्ञान वर्धन हेतु बनाया गया है।
आपको बता दें उक्त एजुकेशन पार्क का उद्घाटन बीजेपी नेता शिव महेश दुबे भर्थना विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!