अच्छा जीवन जीने के लिय शिक्षा मूल आधार:- सागर शिवहरे

R9 भारत संवाददाता आशुतोष त्रिवेदी भैंसदेही बैतूल मध्यप्रदेश
9770073139

अच्छा जीवन जीने के लिय शिक्षा मूल आधार:- सागर शिवहरे

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ने बच्चों से किया संवाद अच्छी शिक्षा बेहतर भविष्य के प्रती किया मार्गदर्शीत
शासकीय हाईस्कूल हायरसेकंडरी सावलमेंढ़ा, कोथलकुण्ड, धाबा,खोमई,गुदगांव स्कूल में स्कूल चले हम अभियान एवम भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत् भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।सागर शिवहरे ने विद्यार्थियों से भविष्य के सुनहरे सपने देखने और उनको पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य गढ़ने का स्वर्णिम समय और सर्वश्रेष्ठ जीवन होता है। विद्यार्थी जीवन में अध्ययन, चिंतन और मनन के साथ विद्या अर्जित करना विद्यार्थी का दायित्व होता है। गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना एवं विद्यालय में अनुशासन में रहना, यह महत्वपूर्ण दायित्व होता है। धार्मिक संस्कारों को अपने हृदय में विकसित करना विद्यार्थी का दायित्व है। देश एवं मध्य प्रदेश में विद्यार्थी निरंतर प्रतिभा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभा को आगे बढ़ने में कोई बंधन आड़े नहीं आते। चाहे बेटा हो या बेटी, सामान्य बच्चे हों या दिव्यांग, प्रतिभाशाली बच्चों ने सभी बंधनों को तोड़ कर सफलताएं अर्जित कर दिखाई है। निश्चित ही मध्यप्रदेश इन विद्यार्थियों पर गर्व कर सकता है। उन्होंने कहा कि,आज मैं आपके भविष्य के संबंध में बात करने आया हूं। आपका भविष्य कैसा होगा, यह आप पर निर्भर है। आप भविष्य में क्या बनेंगे यह भी आप पर निर्भर करता हैं।शिवहरे द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि 10 कक्षा 10वी 12वी में 75% अंक या उससे अधिक अंक लाने पर भाजपा शासन द्वारा फ्री लैपटॉप या 25 हज़ार रूपए की राशी द्वारा पुरुष्कृत किया जाता हैं साथ ही शाला में टॉपर बच्चे को बेटा हो या बेटी फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की जा रही हैं साथ ही शिवहरे द्वारा भविष्य में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की जानकारी देते हुए यह भी बताया की आपकी 12वी की शिक्षा के बाद आपके लिए सीखो कमाओ योजना वरदान साबित होगी जिससे आप जिस भी कार्यक्षेत्र में कुछ सीखने का प्रयास करोगे उसमे आपको स्टाइपेंड (प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह) राशी प्रदान की जाएगी इस दौरान भाजयुमो ज़िला सोशल मिडिया प्रभारी प्रणय वाजपई, भाजयूमो मंडल महामंत्री देवेश राठौर, मंडल उपाध्यक्ष अरूण गावंडे मंत्री चमन संगगमेरकर सहित युवा मोर्चा के पधाधिकारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!