जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय भोजपुर आरा

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 09 अगस्त, 2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आदित्य सुमन ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर, 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु कार्यपालक विभाग के पदाधिकारी गण के साथ बैठक किया गया। जिसमें खनन पदाधिकारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा एवं जगदीशपुर, माप तोल पदाधिकारी, श्रम पदाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। सचिव आदित्य सुमन ने उपस्थित सभी पदाधिकारीगण से उनके विभाग से निष्पादित हो सकने वाले हैं सुलहनीय वादों की सूची की मांग की है ताकि पारा विधिक स्वयंसेवक के माध्यम से नोटिस के द्वारा उन्हें सूचित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!