बेेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!
विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
जरंगडीह ंके बी कॉलेज बेरमो की ओर से सेमेस्टर ६ के विधार्थियों के लिऐ विदाई सह सम्मान समारोह प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की अध्यक्षता मे मनोविज्ञान विभाग मे किया गया। कार्यक्रम की शुरआत मनोविज्ञान विभाग की ओर से प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा, अर्थपाल प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय परीक्षा नियंत्रक प्रो गोपाल प्रजापति एवम IQAC समन्वयक डॉ अरुण कुमार रॉय महतो को मनोविज्ञान विभाग की ओर से पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने विदाई सह सम्मान समारोह मे कहा कि शिक्षक कहलाना बड़े गर्व की बात होती है। गुरु हमेशा उस पारस पत्थर के समान होता है जिसके संपर्क मे आने से लोहा भी सोना बन जाते हैं। विधार्थियो का समग्र सर्वांगीण व। चतुर्धिक विकास महाविद्यालय मे ही संभव है।
प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय ने कहा कि जीवन में विधार्थी अपना लक्ष्य तय करें और उसी के अनुरूप कठिन परिश्रम करते रहें।प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा कि गुरु वह हैं जो समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा सेमेस्टर ६ सत्र को विदाई दी जा रहीं है। मनोविज्ञान विषय की पढ़ाई समग्र व संतुलित व्यक्तित्व निर्माण मे सहायक है। शिक्षक न केवल छात्रों के जीवन मे शिक्षा का प्रकाश लाते हैं बल्कि उन्हें जीवन जीने के लिऐ व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते है
विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम मे सेमेस्टर १ के प्रकाश कुमार, अमन कुमार, सेमेस्टर ३ के चांदनी कुमारी , सोनाली कुमारी , अनीशा कुमारी, रिंकी कुमारी साव, किरण कुमारी, दानिया फिरदौस , सेमेस्टर ५ के रोहित रजक, शक्ति कुमार डे, मुस्कान प्रवीण , राज गुप्ता, आयुष सिंह, आर्दश देव, रंजित कुमार, सुभम कुमार शाह को सर्टिफिकेट व मेडल देकर प्राचार्य के हाथो पुरस्कृत किया गया।
मौके पर सेमेस्टर २ एवम ४ के छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करके विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाया।
मौके पर डा नाज खान, प्रो मधूरा केरकेट्टा, प्रो नितिन चेतन तिग्गा, सदन राम , करिश्मा , संजय कुमार दास, अजय हांसदा, भंगन घासी , बालेश्वर समेत मनोविज्ञान विभाग के सभी सेमेस्टर के विधार्थियो की उपस्थिति रही।