ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ कोडरमा प्रखंड अंतर्गत लरियाडीह स्थित ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। स्कूल निदेशक सह प्रधानाचार्य पंकज सिंह के द्वारा झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में छात्रों में जलेबी वितरित की गई और कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप में शामिल पिंकी देवी, पूनम देवी,nहीना l, खुशबू कुमारी, ज्योति कुमारी, संजू कुमारी,सुमन देवी, चांदनी कुमारी, अनन्या सिंह, प्रियांसी गुप्ता, पूजा देवी, दीपा सिंह, संगीता देवी, रूप श्री, सुनील कुमार, इंद्रजीत कुमार,अभिषेक सिंह, अभिनव सिंह, राज सिंह इत्यादि मौजूद थे।