सांस्कृतिक विरासत के अमूल्य धरोहर रक्षा वंधन पर सरकार द्वारा छुट्टी रद्द करना, सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है
———————————-
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर आज सूबे के सभी विद्यालयों में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा की प्रति जलाई गई। आज दिनांक 31.08.2023 को रक्षा वंधन के अवसर पर मध्य विद्यालय बभनियांव सह् उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनियांव , जगदीशपुर पूर्वी में शिक्षकों द्वारा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। स्थानीय शिक्षक सह् बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने कहा कि इस सरकार के पदाधिकारी निरंकुश होकर शिक्षकों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा द्वारा शिक्षकों के सभी छुट्टियो को रद्द कर दिया गया है। आज सांस्कृतिक धरोहर का महान पर्व रक्षा वंधन है। हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर अपने सुरक्षा की संकल्प दिलाती है तो भाई आजीवन सुरक्षा का वचन देता है। इस महान पर्व पर विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति नगण्य है। जबकि सरकार बच्चों के लिए ही विद्यालयों को इस खोल रखा है। सरकार सत्ता के नशे में चुर है और पदाधिकारी आनन- फानन में पत्र निर्गत कर शिक्षकों को मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है।तमाम पर्व त्योहारों पर छुटियो में कटौती कर सभ्यता और संस्कृति को सरकार नेस्तनाबूत करना चाहती है।मंटु ने बताया कि रक्षा वंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, तीज, जीवित पुत्रिका,दशहरा, दीपावली एवं छठ जैसे मह्त्वपूर्ण पर्व में सरकार शिक्षकों की छुट्टी मे कटौती कर दी है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से तत्काल छुट्टी मे की गई कटौती को वापस लेने की मांग की गई। वरना शिक्षक आन्दोलन के लिए वाध्य होंगे जिसकी सारी जबाब देही सरकार की होगी। प्रति जलाने वालो में शिक्षक सह् बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप, शिक्षक धनन्जय कुमार सिंह,
मनीष कुमार सिंह गोप शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष जगदीशपुर
R 9 भारत सुधीर कुमार की रिपोर्ट जगदीशपुर