जनपद देवरिया।
थाना भाटपार रानी पुलिस द्वारा 02 पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 01 पिकअप मैजिक वाहन से 06 राशि गौ वंशीय पशुओं को किया गया बरामद।
आज दिनांक 06.09.2023 को थाना भाटपार रानी पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तार व संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम दनउर उसरा टोला के पास से 01 पिकअप मैजिक वाहन से 06 राशि गौ वंशीय पशुओं को बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों 01.खुर्शीद पुत्र खुशमुहम्मद 02.इम्तियाज अंसारी पुत्र शहबान अंसारी निवासीगण-सवरेजी थाना-खामपार जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए थाना भाटपार रानी पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01.खुर्शीद पुत्र खुशमुहम्मद निवासी-सवरेजी थाना-खामपार जनपद देवरिया
02.इम्तियाज अंसारी पुत्र शहबान अंसारी निवासी-सवरेजी थाना-खामपार जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरणः-
01.छः राशि गौ वंशीय पशु
02.एक अदद पिकअप मैजिक वाहन
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना भाटपार रानी देवरिया,
02.कां0 विशाल चैहान थाना भाटपार रानी देवरिया,
03.कां0 विजय यादव थाना भाटपार रानी देवरिया
04.कां0 अजीत कुमार थाना भाटपार रानी देवरिया
05.कां0 राजेन्द्र प्रसाद थाना भाटपार रानी देवरिया
दिलीप भारती की रिपोर्ट