राजाखेड़ा पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय महेंद्र सिंह की मनाई गई 30 वीं पुण्यतिथि।
WhatsApp Unknown 2023-11-07 at 4.32.09 PM
पूर्व विधायक मनोरमा सिंह की कोठी पर स्वर्गीय महेंद्र सिंह जी की पुण्यतिथि बनाई गई। महेंद्र सिंह राजाखेड़ा के चेयरमैन भाजपा से विधायक प्रत्याशी रह चुके थे।उनका आकस्मिक निधन होने के बाद उनकी धर्मपत्नी मनोरमा सिंह विधायक बनी। महेंद्र सिंह ईमानदार सत्यवादी सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले इंसान थे। उनकी पुण्यतिथि पर राजाखेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहा। लोगों ने बताया कि महेंद्र सिंह राजाखेड़ा के महाराणा प्रताप थे। सभी उपस्थित महानुभावों ने अपने-अपने विचार रखें और कहा कि हमें भी उनके आदर्श विचारों पर चलना चाहिए। पुण्यतिथि में उपस्थित गढ़मान्य पूर्व विधायक का मनोरमा सिंह उनके समस्त परिवारीजन सोबरन सिंह गलेथा विवेक सिंह बोहरा पूर्व जिला प्रमुख धर्मपाल सिंह पंकज शर्मा जगन भवन मधुसूदन उत्तम दीक्षित कुमार सेन माधौसिंह शिव शंकर परिहार राजपाल सिंह विष्णु शर्मा देवेंद्र सेथिया मोहन प्रकाश रूप सिंह सेजवार भंवर सिंह राजा भैया सिकरवार कप्तान सिंह ओर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा