श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी में आस्था की लगाई डुबकी

Place – उतरौला

रिर्पोट _ वाजिद हुसैन

Slug –
श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी में आस्था की लगाई डुबकी

Anchor –
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को उतरौला के राप्ती नदी स्थित पिपरा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही हर-हर गंगे, नमामि गंगे व हर हर महादेव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
सूर्यदेव को जल अर्पित कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजन अर्चन करने के बाद भिक्षुओं को अन्न, वस्त्र दान कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। घाटों पर सुबह से ही स्नान दान का सिलसिला जारी रहा, जो दोपहर तक चला।
सनातन धर्म परंपरा में कार्तिक मास में पड़ने वाली कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन देव दीपावली का पर्व मनाने के साथ ही भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गंगा में स्नान दान, पुण्य करने वाले सुखी रहते हैं। उनके कष्टों को मां गंगा हर लेती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने घाटों पर विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया था। पिपरा घाट सहित विभिन्न घाटों पर भ्रमण कर पुलिस जायजा लेती रही। स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा की।
R9 भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!