ठंड में गरीबों को कंबल बांटने से सुखद अनुभूति – महेंद्र यादव

ठंड में गरीबों को कंबल बांटने से सुखद अनुभूति – महेंद्र यादव

कोडरमा नगर पंचायत अंतर्गत सुंदर नगर में कंबल का वितरण पूरनानगर पंचायत के उप मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव द्वारा द्वारा दिन रविवार को वार्ड वासियों के बीच 21 कंबल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि उनकेे वार्ड के वैसे गरीब सदस्य जिनके परिवार मजदूरी अपना जीवन यापन करते हैं। वैसे जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल दिया गया। वार्ड के वैसे पुरूष सदस्य जो खोमचा ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वैसे सदस्यों को इस ठंड से बचने के लिए कंबल दिया गया है। पुरनानगर पूर्व उप मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस कड़़ाके की ठंड मेंं गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल बांटने से सुखद अनुभूति कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस भयानक शीत काल में अभी तक तीन हजार इक्कीस से ज्यादा जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया है। जिसकी पूरे जिले में सराहना के साथ लाभुकों द्वारा धन्यवाद और दुआ दिया जा रहा है। वहीं गरीबों की सेवा करने में पूर्णानगर उप मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव के सहयोग में समाजसेवी महावीर यादव सुबोध यादव शंकर सुरेंद्र चंद्रवंशी डब्लू कुमार जितेंद्र कुमार मेरियन सोरेन प्रेम कुमार बृज भूषण कुमार मोनू कुमार साथ रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!