रागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरानवापारा में आज शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु स्वीकृत 14.06 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन खैरागढ़ के किसान नेता गिरवर जंघेल ने किया, इस अवसर पर निर्माण कार्य स्थल का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।

R9 भारत गोपी वर्मा छुईखदान

खैरागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरानवापारा में आज शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण हेतु स्वीकृत 14.06 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन खैरागढ़ के किसान नेता गिरवर जंघेल ने किया, इस अवसर पर निर्माण कार्य स्थल का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी के साथ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, मोतीलाल जंघेल, अशोक जंघेल, संतोष यदु,गीताराम जंघेल, सरपंच शारदा गोरेलाल जंघेल, उपसरपंच प्रदीप जंघेल, युवराज कश्यप, टोकेन्द्र जंघेल, भेजु राम जंघेल, राजेश जंघेल, गजेन्द्र जंघेल, हेमप्रसाद जंघेल, केवल जंघेल,रघुनंदन, सत्ती गोड़ सहित बड़ी संख्या में ग्राम के लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत खैरानवापारा के बहुप्रतीक्षित मांग स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज किया गया, आने वाले समय मे और भी विकास कार्य कराए जाएंगे जिसके लिये ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!