मोरवा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को 24 घंटे में किया गिरफ्तार अंतरराज्यीय वाहन चोर घूरपुर इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

R9. भारत राष्ट्रीय न्यूज चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्यप्रदेश
अमित कुमार पाण्डेय

मोरवा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर घूरपुर इलाहाबाद उत्तर प्रदेश से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो वाहन क्रमांक MP66C7216 कीमत ₹500000 बरामद की
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजीव पाठक अनुभाग मोरवा के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी थाना प्रभारी मोरवा एवं उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार चौकी प्रभारी गोरबी को मिली बड़ी सफलता अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

दिनांक 28/1/22 को फरियादी जगदीश प्रसाद गुप्ता पिता चंद्रिका प्रसाद गुप्ता निवासी नौडिया आजाद नगर चौकी गोरबी थाना मोरवा का उपस्थित चौकी आकर बोलेरो क्रमांक MP66C7216 घर के अंदर से चोरी हो जाने की सूचना दिया जिस पर थाना मोरवा में अपराध क्रमांक 33/ 2022 धारा 457 380 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अपराध को चुनौती एवं गंभीरतापूर्वक लेते हुए टीम तैयार कर वाहन चोर का पता तलाश की गई मुखबीर सूचना पर घूरपुर चौराहा थाना घूरपुर जिला प्रयागराज से चोरी के आरोपी अरुण सावले राम काले पिता सांवले राम काले उम्र 22 वर्ष निवासी कोलपेवाडी थाना तालुका कोपरगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के कब्जे से बोलेरो क्रमांकMP66C72 16 कीमती करीबन ₹500000 की जब्ती कर कब्जे में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जे.आर. पर न्यायालय में पेश किया गया किया गया पूछताछ पर आरोपी एक राज्य से दूसरे राज्य में जाकर फूल गुलदस्ता की फेरी करना तथा उसी दौरान चोरी करना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना तालुका कोपरगांव जिला अहमदपुर महाराष्ट्र में अपराध क्रमांक 58/2018 धारा 457,380 भादवी 59/2018धारा 457, 380 भादवि.है
उल्लेखनीय योगदान निरी.मनीष त्रिपाठी थाना प्रभारी मोरवा उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार चौकी प्रभारी गोरबी सहायक उपनिरीक्षक सुरेश सिंह राज कुमार त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक संजय सिंह परिहार, राजकुमार तिवारी ,राजमणि सिंह,जीवन लाल वर्मा और आर. मोहम्मद कौसर ,प्रकाश सिंह त्रिवेणी तिवारी, बबलू वास्केल अमन रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!