रमकंडा में स्थाई चिकित्सक का किया मांग : देवेंद्र

रमकंडा में स्थाई चिकित्सक का किया मांग : देवेंद्र

गढ़वा जिले के सुदूर एवं अति पिछड़ा रमकंडा प्रखंड मुख्यालय 100 बेडेड सरकारी अस्पताल में चिकित्सक पदाधिकारी का मांग सचिव स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार रांची से लिखित पत्र के माध्यम से मांग नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। श्री गुप्ता ने लिखित आवेदन में सचिव से आग्रह किया कि पिछले 1 सालों से रमकंडा मुख्यालय में स्थाई डॉक्टर नहीं रहने के कारण छोटी-मोटी बीमारियों के कारण लगातार गरीब परिवारों को बीमारी से हो रहे परेशानि एवं मौत का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रमकंडा प्रखंड 7 पंचायत के 33 गांव मैं लगभग 60,000 की आबादी है जिसमें बहुसंख्यक गरीब , दलित , पिछड़ा किसान निवास करते हैं चिकित्सीय सुविधा के लिए प्रखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर डाल्टनगंज और 40 किलोमीटर दूर गढ़वा जाना पड़ता है जिसके लिए हर गरीब परिवार सक्षम नहीं है वैसे में कई बीमारियों का सामना करते हुए पीड़ितों को मौत का भी सामना करना पड़ता है। बता दें कि झारखंड में लोक कल्याणकारी सरकार है फिर भी विगत 1 सालों से डॉक्टर का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि डॉक्टर को रहने के लिए क्वार्टर बिजली पानी की सुविधा भी है। श्री गुप्ता ने दूरभाष के माध्यम से सिविल सर्जन गढ़वा से इस संदर्भ में वार्ता करने पर सिविल सर्जन का उत्तर मिला कि डॉक्टर हम बहाल करें, तब हमने कहा सिर्फ गढ़वा के जनता को ही डॉक्टर की आवश्यकता है रमकंडा को नहीं ! इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया इसीलिए सचिव स्वास्थ्य विभाग रांची से आग्रह किया कि रमकंडा के गरीब जनताओं की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके और चिकित्सीय अभाव में किसी का भी जान ना जाए इसीलिए आपसे स्थाई रूप से चिकित्सक पदाधिकारी का मांग कर रहे हैं स धन्यवाद।पलामू निखिल कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!