ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
पाटन प्रखंड कार्यालय में विश्व महिला दिवस एवं होली मिलन सह समान समारोह का आयोजन
पलामू जिला के पाटन प्रखंड कार्यालय में 8 मार्च दिन शनिवार को विश्व महिला दिवस एवं होली मिलन सह सामान समारोह का आयोजन किया गया,यह कार्यक्रम पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप मे पाटन प्रमुख शोभा देवी, उप प्रमुख अमरेश वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पाटन प्रखंड विकास अमित कुमार झा के द्वारा सभी महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हर 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ उन्होंने सभी को कहा कि लोग भले ही कहते हैं की महिला एवं पुरुष सामान्य नही है। लेकिन आज महिलाएं पुरुषों से दो कदम हमेशा आगे रहती है। इस पर उन्होंने महिलाएं के बारे में कई टिप्पणियां दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कई महिलाओं को प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, उप प्रमुख अमरेश वर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा पाटन पश्चिमी जिला परिषद जयशंकर सिंह उर्फ संग्राम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को पौधा व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर इस मिलन समारोह को आपसी भाईचारा के साथ बनाएं। इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष रामानंद पांडे,पाटन मनरेगा बीपीओ स्वीटी सिंह,मुखिया संघ के अध्यक्ष नौडीहा पंचायत के पप्पू सिंह,नावाखास के मुखिया मनोज कुमार,रुदीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया टीपी मेहता,किशनपुर मुखिया सुमन गुप्ता महुलिया मुखिया अनुराधा देवी पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र दुबे
उमाशंकर मोची,बीएफटी बृजेश कुमार,सहित सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य व रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक तथा प्रखंड कार्यालय के सभी प्रखंड कर्मी एवं कई गन्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।