ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
झारखंड के पहले पूर्व मुख्यमंत्री
और वर्तमान झारखंड विधानसभा प्रतिपक्ष के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी से पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार, विधायक श्रीमति पुष्पा देवी और युवा नेता विक्रम कुमार ने झारखंड भाजपा कार्यालय में मुलाकात की।
कुशल क्षेम के उपरांत विभिन्न समसामयिक राजनीतिक विषयो पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने पलामू के विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की।
विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने इस दौरान क्षेत्र की चरमराती अर्थ व्यवस्था और सरकार के ढुल मूल रवैये पर चिन्ता व्यक्त की।
बातचीत के दौरान भाजपा नेता मनोज कुमार जी ने बताया की यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।