भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में संयुक्त रूप से रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंदिर परिसर में समर्पण दिवस मनाया वही जिलाध्यक्ष हिसाब राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका मिशन सभी लोगों को प्रेरणा देता है।
एक राष्ट्र के रूप में एक समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल के चितन और विचार पीढि़यों को प्रेरित करने वाले हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल द्वारा दिखाया गया मार्ग प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मनाई।इस समर्पण दिवस के उपलक्ष्य पर माइक्रो डोनेशन योजन के तहत उपस्थित कार्यकर्ताओ ने ऑनलाइन राशि भाजपा संगठन को समर्पित किया लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सुरक्षा से राशि समर्पित किया