सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म उत्सव पर सफाई अभियान चलाया गया।

जिला ब्यूरो अमीर आजाद

मधेपुरा आलमनगर प्रखंड के गंगापुर पंचायत में सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म उत्सव पर भक्तों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

वही इस दौरान सत्यनारायण रजक ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज अपने जीवन में मनुष्य का सेवा ही परमो धर्म समझे है। साथ ही उन्होंने बताया सतगुरु देव अपने जीवन में दूसरों के प्रति व भक्तों के प्रति सेवा का ही भावना को रखते हुए नर पूजा व नारायण पूजा को ही धर्म समझते हैं। साथ ही उन्होंने बताया हर मनुष्य के जीवन में सतगुरु होना जरूरी है। जिससे मनुष्य बैतरणी पार होते हैं। इस दौरान वहां के स्थानीय पैक्स अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में सत्संग व लंगर का आयोजन रखा गया है। वही गुरुदेव हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती के मौके पर पंचायत के विभिन्न टोले मोहल्ले में घूम घूम कर सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर तारणी मंडल, संजय रजक, कृष्ण देव सिंह, हीरालाल मंडल, शोभा देवी, अमृता कुमारी, मुन्नी कुमारी, ललिता कुमारी, कई संत प्रेमियों मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!