इटावा में जब एक दुल्हन को पता चला कि दूल्हा गंजा है,तो देखिए फिर क्या हुआ।
उसने सिर पर विग लगा रखी है तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन को मनाने की भी कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन ने एक न सुनी
अंतत: बारात को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा. बारात जनपद औरैया के बिधूना से आई थी. अंत में दोनों पक्ष आपसी सहमति से वापस हो गए.
इटावा जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत ध्यानपूरा गांव के महेश ने अपनी बेटी की शादी औरैया जनपद के बिधूना के निवासी अजय कुमार के साथ तय की थी।
22 फरवरी 2022 को ऊसराहार क्षेत्र में एक निजी गेस्ट हाउस में बिधूना से बारात आई. अजय कुमार बड़ी धूमधाम से दूल्हे राजा बने. वरमाला का कार्यक्रम शुरू होने के समय दुल्हन स्टेज पर पहुंच गई, तभी अचानक दुल्हन की सहेलियों और महिलाओं ने दूल्हे को देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ. तुरंत शुगबुगाहट शुरू हुई तो पता चला कि दूल्हा गंजा है, सिर पर बाल नहीं हैं, विग लगा रखी है.
इसके बाद खबर दुल्हन तक पहुंची तो सच्चाई का पता चलने के बाद तत्काल दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया. शादी न होने पर वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच विवाद की स्थिति हो गई. इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गई. थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के कुछ लोग आए थे. आपसी विवाद था, लेकिन कार्रवाई नहीं की और आपस में ही समझौते की बात कहकर वापस चले गए हैं.