श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा पूरे भारत में 16वां स्थापना दिवस मनाया गया।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा पूरे भारत में 16वां स्थापना दिवस मनाया गया।

वाराणसी करणी सैनिकों ने राजर्षि उद्यान (भोजूबीर) में बड़े ही धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। राजर्षि जी की प्रतिमा और अपने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष (सुखदेव सिंह गोगामेडी) एवं प्रदेश अध्यक्ष (राकेश सिंह रघुवंशी) पर सभी ने माल्यार्पण किया। अपने साथ साथ वहां उपस्थित क्षेत्रीय लोगो को भी मिठाई बांटी गई। जिस समय करणी सैनिक स्थापना दिवस मना रहे थे ठीक उसी समय उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला गुजर रहा था फिर करणी सैनिकों का जोश कई गुना बढ़ गया और जय श्री राम का नारा लगाने लगे।

जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन बड़े शौभाग्य और संयोग का है, मेरे इस जीवन काल में कभी न भूलने वाला दिन बन गया है। जिस समय हम अपने संगठन का स्थापना दिवस मनाते हुए अपने बब्बर शेरों को माला पहना रहे थे ठीक उसी समय उत्तर प्रदेश का एक और बब्बर शेर एवं मुखिया का आगमन हुआ है जिन्हें हम 10 तारीख को पूरा प्रदेश माल्यार्पण करेगा।

करनी सैनिकों के तरफ से मुख्य रूप से डॉ सुनील सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुधीर सिंह संगम (जिला प्रभारी), रामजी सिंह (वरिष्ठ सलाहकार), आनंद कुमार सिंह (एडवोकेट), अखिलेश्वर कुमार सिंह (प्रवक्ता), रामाश्रय सिंह (जिला महामंत्री), राकेश सिंह ऋषि (जिला सचिव), दुष्यंत सिंह (सचिव), पुरषोत्तम सिंह (मीडिया प्रभारी), ईश्वर सिंह पिंटू (विधानसभा उपाध्यक्ष), राजेश सिंह (संरक्षक), शिव प्रताप सिंह (विधानसभा अध्यक्ष), राजीव सिंह, दीनानाथ सिंह, संदीप सिंह राजन,आलोक कुमार सिंह (जिला अध्यक्ष) व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!