पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की कार्रवाई
कन्नौज। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का खुलासा किया। बबलू शुक्ला पुत्र देवी प्रसाद निवासी धमरिया, रितेश सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लिलोई थाना उमरीवेग जनपद गोंडा। सूरज पाठक पुत्र वीरेंद्र पाठक निवासी ग्राम परसपुर मोहना, सत्यम दुबे पुत्र मनोज दुबे निवासी ग्राम मलाव , जितेंद्र सिंह पुत्र प्रेम नारायण निवासी ग्राम पुरैना थाना परसपुर जनपद गोंडा के अभियुक्तों को पुलिस ने सफलतापूर्वक धर दबोचा। अभियुक्तों के पास चार पहिया कार, एक अंगूठी, एक मोबाइल , कुछ नगदी ₹7645 बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की।