संजय सिंह क्राइम रिपोर्टर R9 भारत आगरा
9027037341
सिपाही का परिवार जिला ललितपुर से लौट रहा था खंदौली, रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी उनकी कैंटर
खेरागढ़: ग्वालियर हाईवे के नगला माकरोल पर गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें खंदौली के निवासी सिपाही की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। सिपाही गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खंदौली के नगला अर्जुन निवासी सतपाल सिंह पुत्र राधेश्याम पुलिस में आरक्षी हैं। वह जिला ललितपुर में तैनात बताए गए हैं। वह ललितपुर से परिवार और सामान के साथ गांव आ रहे थे। वह कैंटर में सवार थे। रात करीब दो बजे इटौरा के नगला माकरोल के ग्वालियर हाईवे के किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से कैंटर टकरा गई। हादसा काफी भीषण था। उसकी आवाज सुन आसपास के क्षेत्र में सो रहे लोग जाग गए। वे घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर थाना मलपुरा और थाना सदर बाजार की पुलिस भी पहुंच गई। कैंटर में आगे बैठे घायल सत्यपाल सिंह को इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनकी पत्नी 29 वर्षीय अंचल और 6 वर्षीय बेटे अंशु को बाहर निकाला।