ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
प्रखंड पंडवा ग्राम रबदी चक्रधर पुल से सदाबह नदी तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार जी भी उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विधायक व पूर्व सांसद को धन्यवाद अर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान पंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष यमुना सिंह, युवा मोर्चा जितेंद्र प्रसाद, वशिष्ठ मेहता, निरंजन प्रसाद, विष्णुदेव यादव, रमेश सिंह, अशोक तिवारी,संजय सिंह, विनय सिंह, कुश सिंह, अंजय सिंह, आनंद सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे।