भारत और चीन सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए कमांडर स्‍तर की 15वीं सैन्‍य वार्ता करने को राजी हो गए हैं।

भारत और चीन सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए कमांडर स्‍तर की 15वीं सैन्‍य वार्ता करने को राजी हो गए हैं। ये वार्ता 11 मार्च को भारतीय सीमा के अंदर चुशुल मोल्‍डो पर होगी। एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। आपको बता दें कि बताया है कि इस माह जनवरी में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए 14वें दौर की कमांडर स्‍तरीय वार्ता हुई थी। हालांकि ये वार्ता बेनतीजा जरूर रही लेकिन इससे आगे वार्ता को जारी रखने की राह जरूर निकली थी। इस वार्ता में दोनों देशों ने ये सुनिश्चित किया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बहाली और गतिरोध को दूर करने के लिए वार्ता से मुंह नहीं फेरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!