भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 42 वां स्थापना दिवस
नोवामुंडी संवाददाता- मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी मंडल द्वारा उपाध्यक्षा रानी तिरिया के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के संस्थापक सदस्यों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पार्टी झंडोत्तोलन कर शुभ आरंभ किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन पूर्ति ने पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तारीकरण एवं मजबूती पर जोर देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के शुरु होने के पूर्व जिला महिला मोर्चा महामंत्री सह बलिझोर पँचायत की मुखिया पुतुल पूर्ति के नेतृत्व में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह मां समलेश्वरी मंदिर पूजा कमिटी अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की माता श्री मति पुदना देवी की असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन व्रत धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।