कोटा शहर
कोटा ब्यूरो चीफ मुकेश गोस्वामी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस
कोटा शहर मैं आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा देहात द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके मनाया गया स्थापना दिवस।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, ललित जी शर्मा जिला महामंत्री भाजपा कोटा देहात, युधिष्ठिर खटाना युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष, योगन्द्र नंदवाना (अल्कू) देहात जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई कैसे हुई भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी का निर्माण राष्ट्र निर्माण को लेकर हुआ जिस पर आज भी भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है चाहे व धारा 370 है और राम मंदिर का निर्माण हो ऐसे अनेकों अनेक विषय हैं जिन पर को लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी और आज भी उस विचारधारा के साथ भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण राष्ट्र में राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ कार्य कर रही है कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को श्रीफल बैठकर वह माला दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला मंत्री बादल नायक, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीनदयाल गौतम (दीनू), कैथून मण्डल अध्यक्ष शंभू दयाल तवर , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिर्राज चौधरी , एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश मीणा, ऐसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन मेघवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता कहार ताथेड मंडल अध्यक्ष नेमीचंद नागर ताथेड युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अक्षय सुमन ताथेड मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष भगवती पार्षद राजकुमार प्रजापत, पयाल पवार, नगर महामंत्री अंशुल शर्मा, नवनीत गौतम, नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, नेमीचंद राठौर,सुनील जैन, गौरव मेहरा बाबूलाल गुर्जर, जोधराज भीमपुरा ,योगेश सुमन लोकेश राठोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे