अपने दो दिवसीय दौरे में अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद ढालसिंह बिसेन।

अपने दो दिवसीय दौरे में अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद ढालसिंह बिसेन।
परसवाड़ा- अपने दो दिवसीय दौरे में आए बालाघाट सिवनी के सांसद ढाल सिंह बिसेन 10/04/2022 दिन रविवार को बैहर में आयोजित पवार राम मंदिर ट्रस्ट बैठक एवं भगवान राम की जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस परसवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू।
बालाघाट सिवनी सांसद ढाल सिंह बिसेन अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान फॉरेस्ट रेस्ट हाउस परसवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा कर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।
मुख्यमंत्री शिवराज के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद बिसेन
जनपद पंचायत परसवाड़ा के सभागार में आयोजित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए जलाभिषेक अभियान के शुभारंभ वर्चुअल कार्यक्रम में बालाघाट, सिवनी सांसद ढाल सिंह बिसेन शामिल हुए। जिनके द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जल अभिषेक अभियान कार्यक्रम में उपस्थित सांसद बिसेन ने कहा कि भाजपा देश भर में सामाजिक समरसता पखवाड़ा अभियान चलाने जा रही है। जिसके तहत भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी 7 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अभियान चलाएगी। सांसद बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जल संरक्षण के लिए तालाब, कुआं नल,जल अभियान को लेकर विशेष आह्वान किया है। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश के सरकार शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज जल अभिषेक अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल की कमी, घटता जलस्तर से कैसे निपटें पानी की महत्ता एवं पानी के संरक्षण एवं उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि हम कोरोनावायरस जैसी महामारी से कैसे निपट रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए हमें पेड़ पौधे एवं पानी की महत्ता को समझना चाहिए। इस दौरान सांसद ढाल सिंह बिसेन योगेश शरणागत पीतम बोपचे, तुलसीराम बघेल, रामेश्वर कटरे, शिवानी तिल्लासी, विमल कोचर, सुरेंद्र साकरे, शिव पटले, अशोक कटरे, महेंद्र तिवारी,डिगेंद गौतम, मंगेश रहांगडाले,सुमरन राणा वरिष्ठ पत्रकार, वैजन्ती कटरे,लोकेश रहांगडाले, नितिन चौधरी तहसीलदार,मेरावी खंड पंचायत अधिकारी, बुरडे सहायक यंत्री,प्रमेंद्र श्यामकुंवर, महेंद्र गनवीर,सीएल दौने, श्याम पटले,अन्नू तिवारी, सिद्धार्थ रंगारे, सुनील चावले,अजहर कुरैशी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र पटले एवं विमल कोचर ने सांसद बिसेन का किया साल श्रीफल से सम्मान
परसवाड़ा में आएं सांसद बिसेन का भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र पटले अपने घर में सांसद बिसेन का तिलक वंदन करते हुए शाल-श्रीफल भेंट किया। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता विमल कोचर द्वारा भी अपने घर पर सांसद ढाल सिंह बिसेन का तिलक वंदन कर शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
ग्राम पंचायत पोंडी में आयोजित ज्योतिबाफुले के जन्म उत्सव एवं ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए बिसेन
जनपद पंचायत परसवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुंडी में आयोजित ज्योतिबा फूले की जन्म उत्सव यह पीएम आवास की ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में बालाघाट सिवनी के सांसद ढाल सिंह बिसेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास से बने तीन हितग्राही विनोद बछले, गंगा प्रसाद दुबे, एवं अमीलाल के मकान का रिबन काटकर ग्रह प्रवेश कराया गया। साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म उत्सव के मौके पर कहा कि भगवान ने समाज को सुधारने के लिए संत कबीर दास जी, संत रविदास जी,तुलसीदास जी जैसे संतों को भेजा इनमें एक और ज्योतिबाफुले हैं, जिन्होंने
सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों में शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने भी समाज के वंचित वर्गों के हित में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उन्होंने अनेक कुरीतियों को समाज से अलग किया।ऐसे महापुरुषों से हमें सीखने की जरूरत है जिस से ही हम समाज को आगे ले जा सकते हैं।
इस दौरान ढालसिंह बिसेन सांसद बालाघाट, योगेश शरणागत मंडल अध्यक्ष भाजपा, पीतम बोपचे भाजपा जिला मंत्री, रामेश्वर कटरे, महेंद्र तिवारी युवा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा तुलसीराम बघेल, अशोक कटरे, नरेंद्र पटेले, सुरेंद्र साकरे, शिव पटले, विमलचंद कोचर,मंगेश रहांगडाले, कमलेश सेलोकर, डिगेद्र गौतम, शिवानी तिल्लासी, रूपलाल कटरे, विकास एडे, शशि कला गंगाले, केपी चौधरी, हेमराज पंजारे, काशीराम पंचतिलक, श्याम पटले, गंगाराम, टिकेंद्र, रेवाराम,जियालाल, ललित गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
परसवाड़ा से R9 भारत के सवांदाता वेदांक बिसेन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!